Khamoshiyan (Lofi Flip) Lyrics By Silent Ocean

खामोशियाँ आवाज़ हैं
तुम सुनने तो आओ कभी
छूकर तुम्हें खिल जाएँगी
घर इनको बुलाओ कभी
बेक़रार हैं बात करने को
कहने दो इनको ज़रा
खामोशियाँ तेरी मेरी खामोशियाँ
खामोशियाँ लिपटी हुई खामोशियाँ
क्या उस गली में कभी तेरा जाना हुआ
जहाँ से ज़माने को गुज़रे ज़माना हुआ
मेरा समय तोह वहीं पे है ठहरा हुआ
बताऊँ तुम्हें क्या मेरे साथ क्या क्या हुआ
म्म खामोशियां एक साज़ है
तुम धुन कोई लाओ ज़रा
खामोशियां अल्फ़ाज़ हैं
कभी आ गुनगुना लें ज़रा
बेक़रार है बात करने को
कहने दो इनको ज़रा
खामोशियाँ तेरी मेरी खामोशियाँ
खामोशियां लिपटी हुई खामोशियां
नदिया का पानी भी खामोश बहता यहाँ
खिली चांदनी में छिपी लाख खामोशियाँ
बारिश की बूँदों की होती कहां है ज़ुबाँ
सुलगते दिलों में है खामोश उठता धुआं
खामोशियाँ आकाश हैं
तुम उड़ने तोह आओ ज़रा
खामोशियां एहसास हैं
तुम्हें महसूस होती हैं क्या
बेक़रार हैं बात करने को
कहने दो इनको ज़रा
खामोशियाँ तेरी मेरी खामोशियाँ
खामोशियाँ लिपटी हुई खामोशियाँ
खामोशियां तेरीमेरी खामोशियां
खामोशियां लिपटी हुई खामोशियां