Main Hoon Saath Tere Lyrics By Arijit Singh

आसमान सितारों से छलकने लगा
चाँद सा तू जो मुझमें चमकने लगा
आसमान सितारों से छलकने लगा
चाँद सा तू जो मुझमें चमकने लगा
रहूँ तेरे यूँ पास मैं
बनूँ तेरा एहसास मैं
यार जी लूँ आ तेरी हर साँस में
शाम सा तू ढलता
तू सुबह सा है निकलता
तेरे साए में चलता
मैं हूँ साथ तेरे
मैं हूँ साथ तेरे
है यही इरादा
तुझे चाहूँ ख़ुद से ज़्यादा
दिल से है ये वादा
मैं हूँ साथ तेरे
मैं हूँ साथ तेरे
मैं हूँ साथ तेरे
मैं हूँ साथ तेरे
सीने में तेरे प्यार की
उड़ती हैं पतंगें
उड़ के यूँ हवा में तेरा
मैं आँचल हुआ
ओ, भीगा हूँ तेरे साथ मैं
बारिशों में तेरी
बिखरी जो तेरी ज़ुल्फ़ तो
मैं बादल हुआ
तेरी काली आँखें
मेरे ख्वाब का है दरिया
मैं उतर के इनमें खो गया
है यही इरादा
तुझे चाहूँ ख़ुद से ज़्यादा
दिल से है ये वादा
मैं हूँ साथ तेरे
मैं हूँ साथ तेरे
मैं हूँ साथ तेरे
मैं हूँ साथ तेरे
तेरे ही लिए रात भी
दिन भी मैं गुज़ारूँ
सोए तू तुझे रात भर
मैं देखा करूँ
मुझमें तू कुछ इस तरह से
हो गया है शामिल
तेरे बिन चलूँ भीड़ में
तो तन्हा लगूँ
आईना हो कोई
नज़र आए मुझको तू ही
मैं भी तेरा चेहरा हो गया
है यही इरादा
तुझे चाहूँ ख़ुद से ज़्यादा
दिल से है ये वादा
मैं हूँ साथ तेरे
मैं हूँ साथ तेरे
मैं हूँ साथ तेरे
मैं हूँ साथ तेरे